फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दो गिरफ्तार, 25.85 किलो गांजा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बबुरी। पुलिस ने सोमवार की भोर में हटिया पोखरा काली मंदिर के पास से तस्करी कर ले जा रहे 25. 855 किलो गांजे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। तस्कर अधौरा बिहार से गांजा की खेप लेकर मिर्जापुर जा रहे थे।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि बबुरी थानाध्यक्ष अमित कुमार टीम के सात गश्त कर रहे थे। भोर में साढ़े पांच बजे हटिया पोखरा काली मंदिर के पास दो व्यक्ति संदिग्ध हाल में प्लास्टिक की बोरी लिए हुए दिखे। बोरे की तलाशी लेने पर 12 बंडल गांजा बरामद हुआ। इसका तौल करने पर वजन 25.855 किलो है। उन्होंने अपना नाम आत्मा यादव और रमेश सिंह निवासी डूमरकोन थाना अधौरा जिला भभुआ बताया। उनसे दो मोबाइल और 580 रुपये भी बरामद हुए।
दोनों ने बताया कि खामकला अधौरा कैमूर भभुआ बिहार निवासी राकेश यादव उर्फ विजय लाल ने गांजा मिर्जापुर पहुंचाने को कहा था। मिर्जापुर के दोहरी चट्टी पर राकेश को सूचना देने के बाद पता चलता कि गांजा कहां पहुंचाना है। राकेश यादव के साथ 15 दिन पहले भी नौगढ़ के गहिला गांव में एक व्यक्ति को 25 किलो गांजा पहुंचाया था। एएसपी ने बताया कि आत्मा यादव और रमेश यादव के साथ ही राकेश उर्फ विजय लाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बरामद गांजा की कीमत 4.50 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें