कंदवा। स्थानीय थाने की पुलिस ने शनिवार की शाम तलासपुर मोड़ के पास दो आरोपियों को लूट के धन व चापड़ के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस तलाशपुर मोड़ के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। उसी दौरान उन्हें जमानियां की तरफ से एक ऑटो दिखा। संदेह होने पर पुलिसकर्मियों ने ऑटो को रोकर उसमें सवार लोगों से पूछताछ की तो वे हड़बड़ाने लगे। संदेह होने पर पुलिस ऑटो व उसमें सवार लोगों को थाने ले आई। कड़ाई से पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने मिर्जापुर जनपद में हुई छिनैती में शामिल होने की बात स्वीकार की। एसओ श्यामा तिवारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में प्रेमचंद चौरसिया व श्रवण राम शामिल हैं। आरोपियों के पास से लूटे गए 22 हजार पांच सौ रुपये व एक चापड़ भी बरामद हुआ है।