फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बिहार से गांजा खरीदकर बाइक से चंदौली, मिर्जापुर और सोनभद्र में बेचते थे, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
नौगढ़ पुलिस द्वारा बरामद गांजा। संवाद
विज्ञापन
नौगढ़। पुलिस ने बाइक से तस्करी कर ले जा रहे 32.1 किलोग्राम गांजा बरामद किया। इस दौरान दो आरोपियों मुलायम यादव निवासी चौधरना थाना आधौरा जिला भभुआ बिहार और बलवंत यादव उर्फ गुल्लू यादव निवासी केसार थाना चकरघट्टा चंदौली को गिरफ्तार किया है। सीओ नौगढ़ नामेंद्र कुमार रावत ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि नौगढ़ थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि पुलिस शुक्रवार की सुबह कौवाघाट पुल के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस बीच बाइक से दो युवक बोरे में कुछ सामान लेकर आते दिखे। दोनों को पकड़ कर बोरे की तलाशी ली गई तो उसमें गांजा मिला। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वह रिश्तेदार हैं। दोनों बिहार से गांजा खरीद कर चंदौली, मिर्जापुर और सोनभद्र में बेचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें