फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐप से हो रही है क्षय रोगियों की पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। देश को क्षय रोग मुक्त बनाने की दिशा में क्षय रोगियों की जांच अब एप के जरिए की जा रही है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. डीएन मिश्रा ने बताया कि जनपद को वर्ष 2025 तक क्षय से मुक्त बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद में अब तक कुल 48 व्यक्तियों के कफ सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें व्यक्ति को तीन तरह से आवाज रिकॉर्ड की गई है। पहला खांसने, दूसरा एक से दस तक गिनती और तीसरा अ और आ आदि बोलने को कहा गया। इस तकनीक में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का अहम स्थान है। डॉ. मिश्रा ने क्षय रोग के लक्षणों के बारे में भी विस्तार से बताया। कहा कि लोगों में दो हफ्ते से ज्यादा खांसी, सीने में दर्द, वजन का कम होना, भूख कम लगना आदि क्षय रोग के शुरुआती लक्षण होते हैं। ज्यादातर लोग ऐसे लक्षण की अनदेखी कर इलाज नहीं कराते, जिसका परिणाम घातक साबित हो जाता है। इसलिए शुरुआती लक्षण दिखने पर जल्द से जल्द जांच कराएं और पॉजिटिव आने पर तुरंत उपचार शुरू करें। याद रहे कि एक भी दिन दवा लेना नहीं भूलना है। दवा का कोर्स पूरा करना बेहद अनिवार्य है। इलाज के दौरान मरीज को 500 रुपये प्रति माह निक्षय पोषण योजना के तहत सरकारी सहायता भी प्रदान की जाती हैं। यह 500 रुपये पोषण युक्त भोजन के लिए दिया जाता है। एक मरीज की अमूमन छह महीने तक दवा चलती है। मरीज के ठीक होने के बाद यह धनराशि बंद कर दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें