योगमाया आश्रम राधाकृष्ण मंदिर, जयमोहनी पोस्ता में 11 दिवसीय श्री हरिकथा एवं महायज्ञ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मुख्य अतिथि सांसद छोटेलाल खरवार ने भक्ति की शक्ति पर प्रकाश डाला। कहा कि हरि की भक्ति से जीवन का सच्चा आनंद मिलता है। साध्वी रानी पांडेय ने हरि कथा का मोहक वर्णन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सद्भाव, शांति और धार्मिक आस्था को मजबूत करते हैं।