फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बाइक पर चढ़ गया ट्रक, दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के चंदरखा गांव के समीप नेशनल हाईवे पर सोमवार की दोपहर तेज रफ्तार ट्रक बाइक पर चढ़ गया। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। समेत चालक को पकड़ कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन


अलीनगर थाना क्षेत्र के चंदरखा गांव निवासी प्रभु यादव का पुत्र कमलेश यादव (24) अपने किसी मित्र के साथ बाइक से चंदौली की ओर जा रहा था। नेशनल हाईवे पर कुछ ही दूर पहुंचा था कि तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को कुचल दिया। दोनों युवकों की घटनास्थल पर मौत हो गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस भी पहुंच गई।
अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक शेषधर पांडेय ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। कमलेश यादव के साथ बाइक पर जा रहे दूसरे युवक की पहचान नहीं हो पाई। उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। ट्रक को कब्जे में और चालक को हिरासत में ले लिया गया। परिवार वालों से मिली तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

इनसेट
पति की दीर्घायु के लिए पत्नी ने रखा था तीज का व्रत
नियामताबाद। कमलेश यादव मौत से घर में मातम पसर गया। दस माह पहले कमलेश यादव की शादी भोगवार की रहने वाली प्रगति यादव के साथ हुई थी। पति की दीर्घायु के लिए सोमवार को उसकी पत्नी ने तीज का व्रत रखा था। पति की मौत की सूचना वह बेसुध हो जा रही है। कमलेश हंसमुख स्वभाव का था। बड़े भाई विमलेश यादव और छोटे भाई महेश यादव सदमे भाई की मौत से सदमे में हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें