चंदौली। जिला मुख्यालय स्थित नए सरकार की कुटिया के पास शनिवार को दोपहर में हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। वाराणसी निवासी हरेंद्र दुबे (40) अपनी पत्नी रीता देवी (35), बेटी अक्षिता (8), मेघा (19) और अनन्या (18) के साथ अपनी कार से ससुराल बिहार के कोचस बिहार जा रहे थे। कार पीयूष पांडेय (36) चला रहा था। दोपहर दो बजे नए सरकार की कुटिया के पास तेज रफ्तार ट्रक ने कार में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन उसमें सवार सभी लोग सुरक्षित थे। मौके पर जुटे लोगों ने कार में सवार लोगों को बाहर निकला। सदर कोतवाल गगन राज सिंह ने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। दोनों वाहनों को पुलिस के कब्जे में ले लिया है।