फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से तंग युवक ने फंदे से लटक कर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। अलीनगर थाना के लौदा गांव में शनिवार की शाम साढ़े सात बजे बीमारी से तंग युवक ने फंदे से लटक कर जान दे दी। । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

लौंदा गांव निवासी नंदलाल सेठ का पुत्र विशाल सेठ (34) लिवर की बीमारी से ग्रसित था। उसका इलाज वाराणसी के एक चिकित्सक के यहां चल रहा था। परिजनों के अनुसार करीब चार दिन पूर्व विशाल अपनी पत्नी व दोनों बेटियों को ससुराल में छोड़ कर आया था। इसके बाद से वह परेशान था। शनिवार की शाम अपने माता-पिता से बातचीत करके खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया। जब काफी देर तक वह घर से बाहर नहीं निकला तो परिजन उसे देखने के लिए उसके कमरे में गए। जहां वह रस्सी के सहारे छत में लगी कुंडी से लटका हुआ मिला। विशाल को मृत अवस्था में देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। इसकी सूचना परिजनों ने लौदा पुलिस चौकी को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर चौकी पर ले आई। इस सबंध में सीओ सदर अनिल राय ने बताया कि मृतक की पत्नी व बच्चे घर पर नहीं थे। उन्हें घटना की जानकारी दे दी गई है। मृतक की पत्नी के आने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें