फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी, दाल के साथ मसालों के बढ़े दाम से परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कोरोना काल में सब्जी, दाल व तेलों के साथ सब्जी व गरम मसालों के भाव भी तेजी पकड़ने लगे हैं। पिछले एक पखवारे में कई आवश्यक मसालों के दाम में वृद्धि हुई है। इनमें खड़ी धनिया से लेकर जावित्री तक शामिल हैं। 15 दिनों में लगभग सभी मसालों में 20 से लेकर 200 रुपये प्रति किलो की बढ़त हुई है। इन दिनों धनिया 100 की जगह 120, गोलमिर्च 450 की जगह 600, जावित्री 1900 की जगह 2100, लौंग 800 की जगह 900 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। खाद्य पदार्थों के साथ मसालों के दाम बढ़ने से गृहिणियों के लिए किचन संभालना कठिन हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें