चंदौली। जनपद में लोकसभा चुनाव पर मतदाताओं की सुविधा की तैयारी भी शुरू हो चुकी है, ताकि मतदान के दौरान किसी मतदाता को परेशानी ना हो सके और मतदान प्रतिशत को बढ़ाया जा सके। वहीं दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा को ट्राई साइकिल का भी इंतजाम किया जाएगा। चंदौली संसदीय क्षेत्र 76 के लिए एक जून को मतदान होगा। जनपद की संसदीय क्षेत्र के लिए कुल 1868 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 1569 ग्रामीण क्षेत्रों में और 299 शहरी क्षेत्र में मतदान केंद्र शामिल है। बूथों पर पहुंचने वाले मतदाताओं को गर्मी और लू से दिक्कत न हो, बचाव को लेकर भी इंतजाम किए जाएंगे।
दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए ट्राई साइकिल का भी इंतजाम किया जाएगा। निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के अनुरूप व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी। वहीं मतदान स्थल पर छाया और पानी की भी व्यवस्था की जाएगी। ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए।
-अभय कुमार पांडेय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी चंदौली