पीडीडीयू नगर। संस्कार भारती जिला इकाई की बैठक नगर के रविनगर स्थित श्रीश्याम वाटिका स्थित कैंप कार्यालय पर हुई। इसें वर्तमान में चल रहे ग्रीष्मकालीन कार्यशाला के समापन पर चर्चा की गई। इसके पूर्व संस्कार भारती के संस्थापक बाबा योगेन्द्र को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिलाध्यक्ष सतीश कुमार जिंदल ने कहा कि बाबा वास्तव में कला के ऋषि थे। 98 वर्ष की उम्र होते हुए भी जिस स्फूर्ति व जिंदादिली से पूरे देश का भ्रमण करते हुए समाज मे संस्कार को विकसित किया। सभा में संजय राय, सुधीर पांडेय, ओपी जिंदल, आनंद तोदी, आशाराम, सत्यप्रकाश, सुनील केशरी, सुधीर भास्कर राव पांडेय, अनीता कुशवाहा, डॉ. मनोज सिंह, मारुति नंदन, रवि प्रसाद, शरदचंद्र, सुधीर पांडेय रहे। संचालन सुरेश अकेला ने किया।