फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन विभाग की 25 सेवाएं हो गई ऑनलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से परिवहन विभाग की सेवाओं की प्रगति की समीक्षा। इसमें पालीटेक्निक कालेज परिसर स्थित एनआईसी में डीएम नवनीत सिंह चहल के साथ परिवाहन विभाग के अफसर उपस्थित रहे। सीएम ने ऑनलाइन सेवाओं की जानकारी और जागरुकता के लिए प्रचार- प्रसार का निर्देश दिया। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऑनलाइन सेवाओं की जानकारी से बिचौलियों और दलालों के संपर्क में कोई नहीं रहेगा। अगर इसके किसी प्रकार की समस्या आती है तो टॉल फ्री नंबर-1800-1800-151 पर कॉल करके आवेदक सुझाव प्राप्त कर सकता है। कहा कि जनसुविधा केंद्रों निर्धारित शुल्क 30 रुपये देकर कोई व्यक्ति आवेदन कर सकता है। एआरटीओ प्रशासन डा. दिलीप गुप्त ने बताया कि परिवहन विभाग की कुल 25 सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया गया है। आवेदन के पश्चात निर्धारित तिथि को कार्यालय पहुंच फार्म का सत्यापन कराना होगा। बताया कि वाहन डीलरों को नए वाहन विक्रय करने के पश्चात भौतिक पत्रावली को जमा करने की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया है। इसके जगह डीलर सभी प्रपत्रों को प्रपत्र ऑन पोर्टल पर अपलोड करेगा तभी वाहन का नया पंजीयन चिन्ह आवंटित होगा। बताया कि यह व्यवस्था व्यावसायिक एवं गैर व्यावसयिक दोनों श्रेणी के वाहनों के पंजीयन के लिए लागू किया गया है। इसके अलावा डीलर स्तर से वाहनों का रजिस्ट्रेशन पेपर जारी करने की प्रक्रिया को भी जल्द अमल में लाया जाएगा।
विज्ञापन

रिपोर्ट रविकांत सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें