फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे में रिक्त पदों पर हो नई भर्तियां, रेलकर्मियों की बढ़े सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। ऑल इंडिया रेलवेमेन्स फेडरेशन की तरफ से आयोजित तीन दिवसीय वर्चुअल वार्षिक अधिवेशन में कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान रेलवे के रिक्त पदों पर नई भर्ती कर कर्मचारियों की सुविधाएं बढ़ाने जाने की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि रेल कर्मचारियों की संख्या में कमी होने से सुरक्षा नियमों के पालन कराने में दिक्कतें आ रही है। 28 से 30 जुलाई तक चले बैठक में सभी रेल जोनों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। अधिवेशन में ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के महामंत्री एसएनपी श्रीवास्तव ने कहा कि पूर्व मध्य रेलवे के अधिकांश भागों में रेलवे लाइनों का दोहरीकरण और तिहराकरण किया गया है। इस दौरान नए सेक्शन के साथ नए स्टेशन भी बनाए गए हैं। नए साइडिंग खोल विद्युतीकरण भी किया गया है। लेकिन कर्मचारियों की संख्या में वृद्धि नहीं की गई। अभी भी पुराने मानव शक्ति से काम चलाया जा रहा। इससे रेल परिचालन में संरक्षा नियमों का अनुपालन कराने में दिक्कतें होने लगी हैं। जबकि नियम का पालन कराने के लिए कर्मचारियों की भर्ती आवश्यक है। साथ ही कर्मचारियों को आवश्यक बुनियादी सुविधा भी उपलब्ध कराने की जरूरत है। ईसीआरकेयू के केंद्रीय उपाध्यक्ष केदार प्रसाद और केंद्रीय संगठन मंत्री बीबी पासवान ने बताया कि बैठक में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव तथा रेलवे बोर्ड के चेयरमैन के साथ सह मुख्य अधिशासी अधिकारी सुनीत शर्मा ने भी कर्मचारियों को संबोधित किया। रेलमंत्री ने विशेष ट्रेनों के परिचालन में रेलकर्मियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। बैठक में ईसीआरकेयू के अध्यक्ष डीके पांडेय, केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मिथिलेश कुमार, एसएसडी मिश्रा, केंद्रीय सहायक महामत्री रमेश चंद्रा, केके मिश्र, एआईआरएफ के जोनल सचिव ओमप्रकाश शर्मा, डेहरी शाखा सचिव एसपी सिंह, श्री राम सिंह, विजय कुमार, सुल्तान अहमद, भैया लाल, एसपी सिन्हा, मुकेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें