फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनसंपर्क अभियान तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत म्योरपुर मंडल में व्यापक जनसंपर्क किया गया। इस दौरान अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार ने वरिष्ठ भाजपा नेता सोनाबच्चा अग्रहरि, पूर्व जिला मंत्री दीपक सिंह, ग्राम प्रधान कुंडाडीह सुरेंद्र चंद्रवंशी और जितेंद्र गुप्ता के आवास पर पहुंचकर लोगों से संवाद किया। उन्होंने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, ऐतिहासिक उपलब्धियों तथा विकसित भारत के संकल्प को लेकर विस्तार से चर्चा की। जीत सिंह खरवार ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वह सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं तथा राष्ट्र निर्माण के इस अभियान को और अधिक मजबूत बनाएं। जनसंपर्क के दौरान भाजपा जिला प्रतिनिधि मोहरलाल खरवार, मंडल अध्यक्ष रणजीत पनिका, मंडल उपाध्यक्ष अमरकेश सिंह, निवर्तमान जिला कार्यसमिति सदस्य होरीलाल पासवान, मंडल मंत्री दिनेश गुप्ता, दीपक अग्रहरि आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें