फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: नो-एंट्री में भारी वाहनों के प्रवेश पर व्यापारियों ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
चंदौली में एसपी आकाश पटेल को पत्रक सौंपते व्यापारी। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
सकलडीहा। कस्बे के व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्रों में नो-एंट्री के बावजूद दिन के समय भारी वाहनों के प्रवेश से बढ़ रही दुर्घटनाओं और जाम की समस्या को लेकर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल को पत्रक सौंपा। एसपी ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।व्यापारियों ने बताया कि बाजार के मुख्य मार्गों पर भारी ट्रक, डंपर और कंक्रीट मिक्सर वाहन तेज गति से गुजरते हैं। अनियंत्रित रफ्तार के कारण आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। उन्होंने मुख्य चौराहों पर पुलिस चेकिंग सख्त करने की मांग की, ताकि प्रतिबंधित समय में भारी वाहनों का कस्बे में प्रवेश रोका जा सके। व्यापारियों ने यह भी मांग की कि भारी वाहनों को कस्बे और बाजार के भीतर से गुजारने के बजाय बाहरी बाईपास मार्गों से भेजा जाए। उन्होंने हाल ही में हुई दुर्घटना में एक महिला की मौत का उल्लेख करते हुए सड़क निर्माण कार्य पूरा होने तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की।पुलिस अधीक्षक ने आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने बताया कि यातायात पुलिस को प्रमुख प्रवेश मार्गों पर चेकिंग बढ़ाने के निर्देश दिए जाएंगे। नो-एंट्री नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों और मालिकों के खिलाफ जुर्माना तथा अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पत्रक सौंपने वालों में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि, अध्यक्ष कृष्णा सोनी, सतीश जायसवाल, अनिल कुमार सेठ, रत्नेश कुमार गुप्ता और शंकर गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें