फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दहेज में 15 लाख न मिलने पर किया टॉर्चर, दूसरी शादी की दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज में 15 लाख न मिलने पर एक विवाहिता को लंबे समय तक टॉर्चर किया गया। लगातार मारपीट से आजिज विवाहिता मायके चली गई तो वहां भी उसे फोन कर रुपये लाने के लिए दबाव बनाने के साथ ही दूसरी शादी की धमकियां दी जाने लगी। शक्तिनगर निवासी श्वेता गुप्ता ने तहरीर में बताया है कि उसकी शादी गाजीपुर के सिंगोरा, मरदह निवासी अभिनेंद्र गुप्ता 20 मई 2023 को हुई थी। शादी के बाद से ही उसके पति, ससुर राजेंद्र, सास कल्पना, ननद काजल, नीतू पत्नी जोगेंद्र गुप्ता और रानी पत्नी अरुण गुप्ता कम उपहार लाने के लिए प्रताड़ित करने लगीं और उस पर 15 लाख पिता से मांग कर लाने के लिए दबाव बनाया जाने लगा। यह कहने पर कि उसके पिता की छोटी सी दुकान है वह यह कैसे कर पाएंगे तो उसे किसी न किसी माध्यम से रोजाना प्रताड़ित किया जाने लगा। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें