फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: रैली निकाली, मतदान की शपथ दिलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में मतदान का ग्राफ बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को विभिन्न इलाकों में रैली निकालकर और गोष्ठी के माध्यम से लोगों को हर हाल में मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। चहनियां क्षेत्र के रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली। वहीं डॉ. सरिता मौर्य ने लोगों को मतदान की शपथ दिलाई। प्रधानाचार्य विपिन कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इसमें शामिल छात्र-छात्राओं ने सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो..., एक जून को जाना है, मतदान प्रतिशत बढ़ाना है... जैसे नारे लगाकर वोट डालने की अपील कर रहे थे। रैली में शमीम अहमद, सुनील कुमार पांडेय, राजू यादव, संतोष कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह आदि रहे। चकिया क्षेत्र के मवैया स्थित एक स्कूल से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को सीओ आशुतोष, कोतवाल अतुल प्रजापति और परशुराम सिंह ने हरी झंडी दिखाई। रैली में रितु खरवार, मुकेश कुमार सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें