फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: गुरु को समर्पित सुर और ताल, शबद कीर्तन सुन संगत हुई निहाल

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर स्थित गुरुद्वारा में गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर आयोजित लंगर में शामिल भक्त? - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर के जीटी रोड स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में सोमवार को गुरु गोबिंद सिंह का 356वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर रागी जत्था के शबद कीर्तन को सुन संगत निहाल हुई। वहीं बच्चों ने चित्र प्रदर्शनी लगाई और कमेटी ने बाल चित्रकारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। समापन पर लंगर में सबने प्रसाद ग्रहण किया। प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सोमवार को नगर के जीटी रोड स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में पहुंचकर संगत ने सबसे पहले गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष शीश नवाया। इस दौरान सभी ने परिवार और देश के खुशहाली की अरदास की। इस मौके पर दिल्ली से आए रागी जत्था भाई अमनदीप सिंह, वाराणसी के रागी जत्था भाई नरेंद्र सिंह, एवं हजूरी रागी जत्था भाई जयपाल सिंह, ग्रंथी भाई सुखप्रीत सिंह, भाई जसवीर सिंह ने शब्द कीर्तन के जरिये गुरु की महिमा का वर्णन कर संगत को निहाल किया। इसके पूर्व रविवार की रात नगर के धर्मशाला रोड स्थित गुरुद्वारे में प्रकाशपर्व का आयोजन धूमधाम से किया गया था। इस मौके पर रामनगर, चंदौली, वाराणसी से पहुंचे संगत भाग लिया। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान रणजीत सिंह शम्मी, जनरल सेक्रेटरी महेंद्र सिंह पत्रकार, रंजीत सिंह, गुरुदयाल सिंह, नरेंद्र पाल सिंह, प्रो. राजेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह लवली, नरेंद्रपाल सिंह, सतपाल सिंह सूरी, जसवीर सिंह जस्सी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें