पीडीडीयू नगर। किसानों की समस्या के विरोध में किसान मुक्ति मोर्चा ने शनिवार को भारत बंद का आह्वान किया था। धरना प्रदर्शन और जुलूस के साथ आंदोलनकारी स्टेशन पर न पहुंच जाएं। इसको लेकर रेलवे प्रशासन पूरी तरह चौकस रहा। इसी क्रम में अधिकारियों के निर्देश पर रेलवे सुरक्षा बल डीडीयू पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार और जीआरपी पीडीडीयू के प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह के नेतृत्व में जवानों ने स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी थी। जवानों ने रेलवे स्टेशन के आठों प्लेटफार्म, फुुटओवर ब्रिज, वेटिंग रूम, यात्री हाल, सर्कुलेटिंग एरिया में वाहन स्टैंड, पार्सल कार्यायल आदि की जांच पड़ताल की। इस दौरान यात्रियों को भी हर पल सावधान रहने और किसी अनजान व्यक्ति से खाने पीने की वस्तु न लेने तथा लावारिश वस्तु को हाथ न लगाने को कहा। संवाद