फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बाइक सवार को बचाने में तीन वाहन टकराये, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के गांधीपुरम कॉलोनी के समीप जीटी रोड पर बृहस्पतिवार को बाइक सवार को बचाने के चक्कर में मैजिक, ट्रक और जाइलो में टक्कर हो गई। इस दौरान जाइलो में सवार चालक व उसके दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। पुलिस भी मौके पर पहुंंची और तीनों वाहनों को पुलिस चौकी ले आई।
विज्ञापन

शाम साढ़े छह बजे पीडीडीयू नगर से पड़ाव जाने वाले मार्ग पर गांधीपुरम कॉलोनी के ठीक सामने एक बाइक सवार व्यक्ति को बचाने के चक्कर में मैजिक ने कंकरीट मिलाने वाली मशीन में टक्कर मार दी। तभी पीछे से आ रही जाइलों भी ट्रक से टकरा गई। जिससे जाइलो सवार मुगलसराय रविनगर निवासी दिनेश चौरसिया 40 वर्ष, उसकी बेटी समृद्धि चौरसिया 10 वर्ष, रितिका चौरसिया 12 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि जाइलो में बैठी महिला बाल-बाल बच गई। लोगों ने किसी तरह कार से घायलों को बाहर निकाला और बगल में स्थित एक प्राइवेट चिकित्सालय में भर्ती कराया। दोनों बच्चियों की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है ।
घटना के बाद सूचना पर पहुंची जलीलपुर पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे हटवा कर रास्ता खाली कराया व ट्रक को मय चालक सहित पकड़ कर जलीलपुर चौकी ले आई और आगे की कार्रवाई में जुट गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें