फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली: शिव बरात में फूहड़ गाना बजाने से रोकने पर तीन को पीटा, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय कोतवाली के तेनुवट गांव में चतुर्भुजपुर स्थित बाबा कालेश्वर नाथ मंदिर पर जा रही शिव बारात के दौरान फूहड़ गीत बजाने से रोकना महंगा पड़ गया। शिव बरात में शामिल नशे में धुत लोगों ने विरोध कर रहे तीन लोगों की पिटाई कर दी। पुलिस ने बीच बचाव कर सबको अलग किया। घायलों को सीएचसी पहुंचाया। श्री काशी विश्वनाथ ट्रस्ट से संबद्ध बाबा कालेश्वर धाम के लिए शिव बारात निकाली गई थी। बरात में कुछ लोग फूहड़ गीत बजा कर डांस करने लगे। तेनुवट गांव के मनीष पांडेय को यह अच्छा नहीं लगा। उसने गाना बदलने को कहा। इसको लेकर विवाद शुरू हो गया। बात बढ़ी तो शिव बरात में नशे में शामिल लोगो ने मनीष पांडेय पुत्र राधेश्याम पांडेय, देवाशीष पांडेय पुत्र राधेश्याम पांडेय तथा बीच-बचाव करने गई माता राधिका पांडेय की पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद पुलिस ने पहुंचकर बचाव करते हुए तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकलडीहा पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने देवाशीष पांडेय की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। देवाशीष पांडेय को सर में चोट लगी है,जिसे अचेत अवस्था में रेफर किया गया। मनीष पांडेय के परिजनों ने सकलडीहा थाने में तेनुवट गांव के तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें