शहाबगज। एक ही बाइक पर सवार तीन पुलिसकर्मियों की बिना हेलमेट लगाए फोटो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। इसके बाद यातायात पुलिस ने बाइक का दो हजार का चालान काट दिया। पुलिसकर्मी शहाबगंज थाने के हैं।एक ओर यातायात माह में पुलिस लोगों को जागरूक कर यातायात नियमों को पालन करने की अपील कर रही है। वहीं दूसरी ओर शुक्रवार को शहाबगंज थाने के तीन पुलिसकर्मी बाइक पर बिना हेलमेट के यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते दिखे। फोटो वायरल होने पर जिला प्रशासन की नींद खुली और पुलिस कप्तान इस मामले गंभीरता पूर्वक लिया तथा दो हजार का जुर्माना काटने का निर्देश दिया और हिदायत दी भविष्य में ऐसी घटना हुई तो कठोर कार्रवाई के लिए तैयार रहे।