चकिया । एसडीएम प्रेम प्रकाश मीणा के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन राजस्व वसूली अभियान के तहत बुधवार को बैंक लोन तथा परिवहन कर के बकायेदारों से तीन लाख 60 रुपये की वसूली की गई। बैंक लोन के एक बकायेदारों को तहसील कारागार में निरुद्ध किया गया। नायब तहसीलदार प्रभुनाथ, संग्रह अमीन राम नरेश यादव तथा फूलचंद के नेतृत्व में गए राजस्व कर्मियों ने सरैया गांव के निवासी अवधेश मौर्या द्वारा बैंक लोन का बकाया अदा न करने पर उसे पकड़कर तहसील कारागार में निरुद्ध किया गया। वहीं गांधीनगर निवासी इदरीश से परिवहन कर के रूप में बकाया एक लाख 41 हजार 377 रुपये के सापेक्ष 40 हजार रुपये की वसूली की गई। इसके अतिरिक्त मुहम्मदाबाद निवासी भैयालाल के बैंक लोन के पांच लाख 54 हजार 818 रुपये के सापेक्ष दो लाख की वसूली की गई। वहीं चकिया नगर के निवासी विवेक जायसवाल के ऊपर बकाए तीन लाख 60 हजार के सापेक्ष एक लाख 20 रुपये की वसूली की गई । बैंक लोन के बकायेदारों का पहले ही निर्धारित रकम जमा करने पर बकाया समाप्त होने का समझौता था।