फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: चकिया में अलग-अलग हादसों में तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटना में महिला सहित तीन लोग वृहस्पतिवार को घायल हो गए। मवैया गांव निवासी रवि की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने वाराणसी के ट्राॅमा सेंटर को रेफर कर दिया। गरला गांव के पुल पर टेम्पो पलटने से सवार अशोक कुमार निवासी पचवनिया घायल हो गए। युवा समाजसेवी धीरज श्रीवास्तव ने पुलिस को सूचना देते हुए घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। राम लक्ष्मणपुर गांव के पास बाइक अनियंत्रित होने से मवैया गांव निवासी रवि कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को एंबुलेंस से जिला संयुक्त चिकित्सालय लाया गया जहां युवक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे वाराणसी ट्राॅमा सेंटर को रेफर कर दिया। सिकंदरपुर गांव के पास तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से त्रिलोकपुर गांव निवासी मधुबाला घायल हो गई। जिनका इलाज जिला अस्पताल में कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें