फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दो बाइक की टक्कर में तीन घायल, दो रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के सिहोरिया मदरसे के पास दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। इसमें दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार शहाबगंज निवासी बृजेश सोनकर (18) एकौना निवासी रुद्र प्रताप (18) बाइक से बीए की परीक्षा देकर चकिया से घर आ रहे थे। सिहोरिया मदरसे के पास पहुंचे की सामने से आ रहे अजय तिवारी वकील (38) निवासी पिपरी बार्थरा बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। इसमें बृजेश सोनकर और अजय तिवारी गंभीर रूप से घायल हैं। थाना अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। वहीं रुद्र प्रताप को हल्की चोटें आई थी उन्हें इलाज के बाद डॉक्टर ने इलाज के बाद घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें