वरुण संस्थान कार्यालय में मंगलवार को आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में महिला शिक्षिकों को भाषा, गणित, सामान्य ज्ञान, शारीरिक शिक्षा, संस्कार शिक्षा और हस्तशिल्प जैसे विभिन्न विषयों की जानकारी दी गई। सचिव डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि वरुण संस्थान नौगढ़ ब्लॉक के सभी गांवों में संस्कार केंद्र और सिलाई प्रशिक्षण केंद्र संचालित करेगा। इसका लक्ष्य गरीब परिवारों की बेटियों को आत्मनिर्भर बनाना है। 7 अप्रैल से नोनवट, औरवाटाड़ और नौवानार गांवों में सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू होगा। प्रत्येक गांव की 10 महिलाओं को एक माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा और उन्हें सिलाई मशीन भी उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर विजेंद्र कुमार, पूजा, अनीता, सरिता, धरमशीला, फुलवंती उपस्थित रहीं।