फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के सामान और तमंचा संग तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। चकरघट्टा पुलिस ने रविवार की दोपहर में देवदत्तपुर मार्ग की पुलिया के समीप से चोरी के पानी के पंप, बैटरी, तमंचा और कारतूस संग तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। रविवार की दोपहर में चकरघट्टा थानाध्यक्ष दीनदयाल पांडेय क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। सोनभद्र की सीमा पर देवदत्तपुर मार्ग पर पुलिया के समीप बाइक से तीन युवक आते दिखे। पुलिस को देख कर वे भागने लगे। पकड़ कर तलाशी लेने पर चोरी के दो पानी के पंप, दो बैटरी, दो तमंचा और चार कारतूस मिले। पूछताछ में तीनों ने अपना नाम क्रमश: अमरेश, सतीश और गौतम निवासी लक्षिमनपुर थाना चकरघट्टा बताया। पुलिस ने तीनों के खिलपफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें