फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पंप ऑपरेटर की लापरवाही से हजारों लीटर पानी होता है बर्बाद, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
एक तरफ जहां ग्राउंड वाटर लेवल कम होता जा रहा है वहीं नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत पानी टंकी रोड पर पंप ऑपरेटर की लापरवाही से हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। ओवरहेड टैंक भरने के बाद भी पंप बंद नहीं किए जाने से पानी के बर्बाद होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो 11 अप्रैल की रात का बताया जा रहा है। लोगों के अनुसार अक्सर ऑपरेटर की लापरवाही से पानी बर्बाद होता है। नगर स्थित घरों में पेय जलापूर्ति के लिए जगह- जगह ओवरहेड टैंक बनाए गए हैं। उसको भरने के लिए वहां पंप भी लगाए गए हैं। पालिका की ओर से पंप को समय पर चालू और बंद करने के लिए ऑपरेटर की नियुक्ति की गई है। कई बार ऑपरेटर पंप चालू कर घर चले जाते है। ऐसे में पानी भरने के बाद गिरकर बर्बाद होता रहा है। वायरल वीडियो में नगर के पानी टंकी रोड पर हजार लीटर पानी नाली में बहता नजर आ रहा है। पानी के चलते सड़क पर भी पानी लग गया है। इस संबंध में नगर पालिका के प्रभारी ईओ राजीव मोहन सक्सेना ने कहा कि इस प्रकरण जांच कराकर आपॅरेटर की के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें