फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क चौड़ीकरण की जद में आने वालों को पुनर्वास किया जाए : महेंद्र सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान न्याय मोर्चा और दुलहीपुर महाबलपुर बचाओ संघर्ष मोर्चा की बैठक स्थानीय कैंप कार्यालय में हुई। इसमें सड़क चौड़ीकरण की जद में आने वाले मकानों का मुआवजा देने की मांग की गई। वहीं दुलहीपुर और महाबलपुर में बचे लोगों को घरौनी देने की मांग की गई। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही घरौनी जारी नहीं की जाती है तो आंदोलन किया जाएगा। बैठक में किसान न्याय मोर्चा के संयोजक महेंद्र सिंह यादव ने कहा की अब तक शासन की ओर से दुलहीपुर में छह और महाबलपुर में 93 लाेगों को घरौनी मिली है। अन्य लोगों को अब तक घरौनी स्वामित्व नहीं मिला है। इसके लिए संघर्ष तेज किया जाएगा। उन्होंने सड़क चौड़ीकरण की जद में आने वाले घर और दुकान के मालिक को पुनर्वास किया जाए। उन्हें जमीन मकान बनाकर जब तक नहीं दिया जाए तब तक उनके घरों को न तोड़ा जाए। समाजसेवी रतन श्रीवास्तव ने कहा कि हम लोग मुआवजा नहीं लेंगे मुआवजा के बदले पुनर्वास किया जाए। जब तक पुनर्वास नहीं किया जाएगा तब तक हम लोग अपने घरों को टूटने नहीं देंगे और उसे रोकने का प्रयास करेंगे। गुलशेर अहमद सिद्दीकी ने कहा कि 2013 कानून के तहत पीड़ित दुकानदार एवं भू स्वामी को जमीन और मकान का पुनर्वास की व्यवस्था होनी चाहिए। इस दाैरान डॉ. आरके शर्मा, महेंद्र शर्मा, गुलाम मोहम्मद, नसीम, त्रिलोकी गुप्ता, कुंदन सोनकर, बादल विश्वकर्मा, बाबू सोनकर, गोपाल शर्मा, राजेंद्र, बबलू विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता चितरंजन सोनकर ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें