फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौलीः पांच लाख के आभूषण और नकदी ले गए चोर, घर में सो रहे लोगों की नींद नहीं खुली

Sun, 29 Aug 2021 02:32 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

भागूपुर गांव निवासी भुक्तभोगी रवि कुमार पाठक ने बताया कि लगभग पांच लाख का सोना और 15 हजार नकदी चोरी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस पड़ताल में जुटी है।


 
विज्ञापन
घर से चोरी बक्से और अटैची गांव से दूर खेत में मिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली के भागूपुर गांव में बेखौफ चोरों ने बीती रात एक घर में धावा बोला और नकदी-गहने सहित लाखों का माल पार कर दिया।  घर में सो रहे लोग इतनी गहरी नींद में थे कि उन्हें घटना का पता रविवार सुबह चला जब उनकी नजर बिखरे सामान पर पड़ी। इसके बाद हंगामा मच गया।  सूचना पर पहुंची पुलिस  पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन


भुक्तभोगी रवि कुमार पाठक ने बताया कि लगभग पांच लाख का सोना और 15 हजार नकदी चोरी हुई है। बबुरी थाना क्षेत्र के भागूपुर गांव निवासी रवि पाठक का परिवार शनिवार रात खाना खाकर सो गया। रवि अपने पूरे परिवार के साथ को छत पर सो रहे थे। लगभग 11 बजे रात को वो सभी छत से उतर कर नीचे कमरे में आ कर सो गए। तब तक घर मे चोरी नहीं हुई थी।

रविवार सुबह उनकी जब नींद खुली तो देखा कि घर का दरवाजा बाहर से बंद है। शोर सुन कर आसपास के लोगों ने रवि के घर का दरवाजा खोला। किसी घटना का अंदेशा होने पर परिवार के लोगों ने घर के अंदर देखा तो कुछ सामान बिखरे पड़े थे। एक कमरे मे रखा अटैची और बक्से गायब मिले। चोरी की जानकारी के बद घर में हड़कंप मच गया। घर से चोरी बक्से और अटैची गांव से दूर खेत में मिला। जिसमें सभी कीमती सामान गायब थे।
विज्ञापन


परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पीड़ित रवि पाठक ने बताया कि अगूंठी, सोने की चेन, हार, झुमका समेत लगभग 5-6 लाख के गहने और 15 हजार रुपए चोर ले गए हैं। बबुरी थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह विक्रम ने बताया कि पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें