मुुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में जीटी रोड स्थित एक कलर फोटो लैब में शनिवार की रात शटर चांड़ कर घुसे चोरों ने गल्ले में रखे 12 सौ रुपये उड़ा दिए। रविवार की सुबह दुकान का शटर उठा हुआ देखकर दुकानदार कन्हैया लाल गुप्ता के होश उड़ गये। दुकानदार जब दुकान में प्रवेश किया तो देखा गल्ले का सामान व अन्य कागजात बिखरे हुए हैं। दुकानदार के अनुुसार गल्ले में रखे 12 सौ रुपये गायब हैं। हालांकि उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी है। संवाद