फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: छत के रास्ते घुसे चोरों ने जेवरात समेत नगदी पर किया हाथ साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
शहाबगंज। थाना क्षेत्र के विलासपुर गांव में मंगलवार की रात एक घर में छत के रास्ते में घुसे चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात समेत नगदी पर हाथ साफ कर दिया। बुधवार की सुबह सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन

शहाबगंज थाना क्षेत्र के विलासपुर गांव के रहने वाले दीपक सिंह अपनी पत्नी प्रिया के साथ मंगलवार की रात एक कमरे में सोये हुए थे। वहीं उनके माता-पिता भी अलग- अलग कमरे में सोये हुए थे। रात में छत के रास्ते घुसे चोरों ने घर में रखे बक्से को खंगाल डाला। बुधवार की सुबह जब प्रिया उठकर कमरा खोलने लगती तो दरवाजा बाहर से बंद मिला। उसने आवाज देकर मां श्याम कुमारी को बुलाकर दरवाजा खुलवाया।
परिवार के लोग जब दूसरे कमरे में गये तो देखा कि वहां समान बिखरा हुआ है और बाक्स गायब है। परिवार वालों के अनुसार बक्से में सोने की चेन, चांदी की थाली, चांदी की मछली अन्य जेवरात समेत दस हजार रुपये रखे हुए थे। वहीं बक्सा गांव के बाहर कुछ दूरी पर मिला और सभी सामान गायब थे। घटना के बाद पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी।थानाध्यक्ष मिर्जा रिजवान बेग ने बताया कि घटन की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें