फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: घर में घुसकर नकदी और कपड़े चुरा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
इलिया थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव में चोरों ने शनिवार की रात ऋषिकेश सिंह के घर में घुसकर नकदी सहित कीमती कपड़े चुरा ले गए। भुक्तभोगी ने घटना की लिखित तहरीर पुलिस को दी है। ऋषिकेश सिंह ने बताया कि रात के लगभग 12 बजे परिवार के सभी सदस्य अपने कमरे में सोए हुए थे। इसी बीच छत से चोर घर में घुसे और कीमती कपड़े और 20 हजार नकदी लेकर फरार हो गए। खटपट की आवाज सुनकर उनकी मां का नींद खुली तो देखा कि कमरे से अटैची गायब थी। सुबह लोगों ने काली मंदिर के पास अटैची पड़ा देखा तो पीड़ित को सूचना दी। उसमें कपड़े मिल गए 20 हजार रुपये नहीं थे। थानाध्यक्ष मिर्जा रिजवान बेग ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें