फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कचहरी परिसर में चोरों ने लगाई सेंध, छह बक्सों के ताले तोड़े

विज्ञापन
चकिया के कचहरी अधिवक्ता भवन में चोरी के मामले को लेकर एसडीएम ज्वाला प्रसाद से वार्ता करते अधिवक्? - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
चकिया। उप जिलाधिकारी न्यायालय के सामने कचहरी अधिवक्ता भवन में मंगलवार की रात चोरों ने स्टांप वेंडरों के रखे गए छह बक्सों के ताले तोड़ दिए। यही नहीं अधिवक्ताओं के मेज की दराज को भी चोरों को खंगाला। चोरों ने बक्से से कुछ जरूरी कागजात और उसमें रखे सैकड़ों रुपयों पर हाथ साफ कर दिया। सुबह बक्सों का ताला टूटा देख कर स्टांप वेंडरों और अधिवक्ताओं में हड़कंप मच गया। अधिवक्ताओं ने घटना के विरोध में कचहरी परिसर में जुलूस निकाला और नारेबाजी की। बाद में एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की। वहीं चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

रोजाना की तरह स्टांप विक्रेता अपने बक्से को कचहरी भवन में रखकर घर चले गए। आधी रात के बाद चोरों ने कचहरी परिसर की सुरक्षा में सेंध लगाई। कचहरी परिसर स्थित अधिवक्ता भवन का चोरों ने दरवाजा तोड़कर उसमें रखे स्टांप वेंडरों के छह बक्सों के ताले तोड़ दिए। बक्सों में रखे कुछ आवश्यक कागजात, स्टॉप पेपर, सैकड़ों रुपये नकदी चुरा लिए। वहीं चोरों ने भवन परिसर में अधिवक्ताओं के मेज की दराज को खंगाला और कागजात को इधर-उधर बिखेर दिया। बुधवार की सुबह अधिवक्ता और विक्रेता कचहरी परिसर पहुंचे तो नजारा देखकर चकित रह गए। स्टांप विक्रेता नजरे आलम, संतोष त्रिपाठी, दूधनाथ यादव, राम भवन सिंह, शुभम पांडेय और सुभाष के बक्सों का ताला टूटा था।
कचहरी परिसर में चोरी की घटना से अधिवक्ता आक्रोशित हो गए। कचहरी परिसर से ही नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। अधिवक्ता तहसील में एसडीएम कार्यालय पहुंचे और सडीएम ज्वाला प्रसाद को घटना से अवगत कराया। अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर को सुरक्षित रखने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रात में सुरक्षा के तौर पर दो होमगार्डों की तैनाती की मांग की। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश नारायण तिवारी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व कचहरी के पास ही तहसील के सामने की गली में वार्ड नंबर छह सिविल लाइन पूर्वी स्थित जनसेवा केंद्र पर चोरों ने सामान चोरी की थी। अब दुस्साहसी चोरों ने कचहरी परिसर को निशाना बनाया है।
विज्ञापन

एसडीएम ज्वाला प्रसाद ने चोरी के मामले पर अंकुश लगाने के लिए कोतवाली पुलिस को निर्देश दिया। वहीं चोरी की सूचना पर चकिया कोतवाली निरीक्षक मुकेश कुमार टीम के साथ पहुुंचे और मौका मुआयना किया। उन्होंने जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया। नारेबाजी करने वालों में पूर्व बार अध्यक्ष श्याम नारायण सिंह, विजय कुमार यादव, सुभाष मौर्य, प्रदीप जायसवाल, भैयालाल, जयप्रकाश मौर्या रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें