फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सीएनजी सिलिंडर में छुपाकर ले जा रहे थे शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनिया। उत्पाद अधीक्षक गौतम कुमार के नेतृत्व में बुधवार की सुबह कर्मनाशा रेलवे स्टेशन और दुर्गावती थाना क्षेत्र के चिपली गांव के समीप जीटी रोड पर अवैध शराब के खिलाफ जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान यूपी से आ रही एक लग्जरी गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें बने तहखाने और सीएनजी सिलिंडर से 105.300 लीटर शराब बरामद की गई, जबकि एक टेंपो से 27 लीटर शराब मिली। इस दौरान कुल 132.300 लीटर शराब के साथ चार शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों में कार सवार आदित्य कुमार निवासी मीठापुर, पटना और मोहम्मद इब्राहिम फुलवारी शरीफ, पटना और टेंपो सवार अतुल कुमार दुर्गावती और राजकुमार बनारस का रहने वाला है। उत्पाद अधीक्षक गौतम कुमार ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें