फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दिन में फूल, मोजा बेचकर करते हैं रेकी, रात को चोरी-डकैती

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। सकलडीहा और अलीनगर पुलिस की मुठभेड़ में गोली लगने से घायल आठ बदमाश बावरिया गिरोह के सदस्य हैं, जो दिन में कागज के फूल, खाट, खिलौना और मोजा बेचकर दुकानों की रेकी करते थे, फिर रात को चोरी की घटना को अंजाम देते थे। सबसे खास बात यह है कि वे आभूषण की दुकानों को ही निशाना बनाते थे। चंदौली में दो आभूषण की दुकानों पर चोरी और एक पर उन्होंने चोरी का प्रयास किया था।
विज्ञापन


एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वे शाहजहांपुर के निवासी हैं। हम लोगों का संगठित गिरोह हैं। हम लोग इधर- उधर घूमते हैं और कुछ दिन एक जगह पर रुककर रेकी करते हैं। वहां पर चोरी करके वहां से सामान लेकर भाग जाते हैं। जिसके बाद बरामद माल को हम लोग अलग-अलग दुकानों पर बेच देते हैं और उसी से अपना जीवन यापन करते हैं।
बताया कि हम लोग जहां पर रेकी करने जाते हैं। वहां पर रेलवे स्टेशन के पास झुग्गी-झोपड़ी लगा कर कागज के फूल, खाट, व खिलौनों की दुकान लगा कर पहले से आभूषणों की दुकानों को चिन्हित कर लेते हैं। जब समय मिलता हैं तब वहां पर चोरी करते हैं। एसपी ने बताया कि चंदौली में भी गिरोह के सदस्य सकलडीहा स्टेशन के आसपास झुग्गी-झोपड़ी लगाकर रहते थे। दिन में रेकी कर रात को चोरी की घटना को अंजाम देते थे।
विज्ञापन

दो आभूषण के दुकानों में चोरी, एक में प्रयास
सकलडीहा थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह ने बताया कि गिरोह के बदमाशों ने 16 नवंबर को सकलडीहा रेलवे स्टेशन के पास की एक आभूषण की दुकान में नकब लगाकर चोरी की थी। जिसका मुकदमा भी पंजीकृत है। लेेकिन इसका कोई सुराग न मिलने से हम भी हैरान थे। वहीं सकलडीहा के 2-3 दुकानों की रेकी भी इन्होंने की थी। जहां चोरी व डकैती करने की योजना यह बृहस्पतिवार की रात को बना रहे थे कि पकड़े गए। वहीं पीडीडीयू नगर सीओ अनिरूद्ध सिंह ने बताया कि गिरोह के बदमाशों ने 12 दिसंबर की रात बनौली चट्टी स्थित आभूषण की दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोरी की थी। 9 जनवरी की रात अलीनगर के ही पचफेड़वा में पंकज ज्वेलर्स की दुकान में चोरी करने के उद्देश्य से मकान के पिछले हिस्से में लगे लोहे का चैनल गेट का ताला तोड़कर प्रवेश किया था। इस बीच मकान मालिक के जग जाने पर उसे मारपीट कर भाग गए थे। संवाद
ढाई महीने से बदमाशों ने चंदौली में जमाया था डेरा
सकलडीहा थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह ने बताया कि बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि वे दो नवंबर को ट्रेन से शाहजहांपुर से निकले थे। 7 नवंबर को पीडीडीयू जंक्शन पर उतरे और चार-पांच दिन तक गंजी प्रसाद चौराहे के आसपास खिलौना आदि बेचते रहे। इसके बाद सकलडीहा गए और 16 नवंबर को सकलडीहा में आभूषण की दुकान में चोरी की। फिर 12 दिसंबर को अलीनगर के बनौली में चोरी की। 9 जनवरी को जब चोरी के दौरान मकान मालिक जग गया तो ये भाग गए और ट्रेन से बिहार राज्य के सासाराम व छपरा में चोरी की थी। फिर ट्रेन से आरा बिहार चले गये थे। वहां जाकर 2-3 दुकानों की रेकी करके आये थे। सकलडीहा में चोरी कर फिर वहां चोरी करने जाने की योजना थी कि पकड़े गए। चंदौली में करीब ढाई महीनों से डेरा जमाया था।

बदमाशों के पास से बरामद सामान
सकलडीहा पुलिस की मुठभेड़ में पकड़े गए चार बदमाशों के पास से पुलिस को चार देशी तमंचा 315 बोर, चार खोखा कारतूस, चार जिन्दा कारतूस, तीन लोहे की राड, एक प्लास, दो पेंचकस, दो सफेद धातु की प्लेट एक छोटी एक बड़ी, चार पीले धातु के टप्स, चार पीले धातु की चूड़ी, एक मंगलसूत्र जिसमें पीले धातु का लाकेट लगा हैं, आठ सफेद धातु की बिछिया, चार पीले धातु का कड़ा, दो नाक की कील पीली धातु, छह सफेद धातु की पायल और तीन पेन सफेद धातु के बरामद हुए। वहीं अलीनगर में हुई मुठभेड़ में चार तमंचा 315 बोर, पांच जिंदा कारतूस, तीन खोखा कारतूस 315 बोर, एक लोहे की मोटी राड, एक लोहे का रम्मा, एक लोहे की सूम्भी, एक बांस की लाठी और एक टार्च बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें