फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े हादसे का सबब बन सकती हैं ये जर्जर इमारतें

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर पालिका कार्यालय से कुछ दूरी पर स्थित लाल बहादुर शास्त्री क्रय विक्रय केंद्र की जर्जर इमारतें कभी भी दुर्घटना का सबब बन सकती हैं। इमारतों की सरिया में जंग लग चुका है। दीवारों में भी कई स्थानों पर दरारें पड़ गई है। नगर पालिका की ओर से इन इमारतों में बनी दुकानों के संचालकों से प्रत्येक माह किराया भी वसूला जाता है पर मरम्मत के अभाव में भवन जर्जर हो रहा है। नगर पालिका की ओर से लाल बहादुर शास्त्री क्रय विक्रय केंद्र स्थापित किया गया था। जहां कई काम्प्लैक्स बने हुए है। इसमें लगभग 250 से 300 दुकानें हैं। सामान्य दिनों में यहां सैकड़ों की संख्या में दुकानदार और खरीदार मौजूद रहते है। क्रय विक्रय केंद्र की इमारतों में कई जगह दरारें भी पड़ गई हैं। इमारतों की हालत इस कदर खराब हैं कि छड़ों में प्लास्टर टूटकर आये दिन गिरते रहते हैं। इन इमारतों का जीर्णोद्धार करने के बजाय नगर पालिका प्रशासन आंखे मूंदे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें