दुलहीपुर। साहूपुरी उपखंड के सेमरा व पड़ाव क्षेत्र में 7 से 11 फरवरी जर्जर तार बदले जाएंगे। इसके लिए सुबह 10 बजे से शाम को 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे डोमरी, कटेसर, सेमरा भोजपुर, रतनपुर, बखरा, कटेसर आदि गांवों के लगभग नौ हजार उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
यह जानकारी विद्युत निगम के उपखंड अधिकारी मनोज कुमार वर्मा ने दी। इससे पहले एक से 5 फरवरी तक भी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद की गई थी।