फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड़ई नदी के प्राकृतिक प्रवाह की हो समुचित व्यवस्था: बाबूलाल

विज्ञापन
नियामताबाद क्षेत्र में पाटी जा रही गड़ई नदी का विरोध जताते सपा नेता बाबूलाल यादव व अन्य। संवाद
विज्ञापन
नियामताबाद।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर–चकिया रोड के चौड़ीकरण के दौरान गड़ई नदी को पाटे जाने के विरोध ने जोर पकड़ लिया है। रविवार को पूर्व प्रमुख व वरिष्ठ सपा नेता बाबूलाल यादव ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया और किसानों से बातचीत कर स्थिति जानी। उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ीकरण से पहले गड़ई नदी के प्राकृतिक प्रवाह और जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए। चेतावनी दी कि यदि नदी को पाट दिया गया तो सैकड़ों किसानों की हजारों हेक्टेयर कृषि भूमि प्रभावित होगी। बारिश और बाढ़ के समय खेतों में जलभराव की गंभीर समस्या खड़ी हो सकती है, जिससे फसलें बर्बाद होंगी और किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। बाबूलाल यादव ने आरोप लगाया कि सत्तापक्ष के लोग किसानों को केवल आश्वासन दे रहे हैं। नदी की सफाई और संरक्षण के नाम पर बजट में कटौती कर महज औपचारिकता निभाई जा रही है। चेताया कि यदि शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस दौरान क्षेत्र के कई ग्रामीण मौजूद रहे और नदी संरक्षण की मांग का समर्थन किया। मौके पर तेजबली यादव, कमला कन्नौजिया, शमशेर बिंद, बसंत मौर्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें