फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों के संचालन में न हो लापरवाही : जीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। स्पेशल ट्रेन से बृहस्पतिवार को पीडीडीयू जंक्शन पहुंचे महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने ई-रिक्शा में बैठकर रेलवे यार्ड का जायजा लिया। उन्होंने डाउन रिसीविंग यार्ड में मालगाड़ियों के रखरखाव और मरम्मत कार्य की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने चेताया कि ट्रेनों के परिचालन में लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

महाप्रबंधक ने स्पेशल ट्रेन से पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से जिवनाथपुर स्टेशन तक विंडो ट्रेलिंग की। वहीं, पीडीडीयू जंक्शन यार्ड और पीडीडीयू-सकलडीहा रेल खंड में ट्रैक सिस्टम का निरीक्षण किया। बाद में उन्होंने डीआरएम ऑफिस में बैठक कर यात्री सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने ट्रेनों को समय से चलाने और सुरक्षा नियमों का पालन करने का निर्देश दिया। इसके बाद पूर्व मध्य रेलवे इंटर कॉलेज में चल रहे स्काउट गाइड के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान डीआरएम राजेश गुप्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें