धानापुर थाना क्षेत्र में भदाहू (कंधारपुर) की पुलिस चौकी के प्रभारी को कार्य में लापरवाही की वजह से पुलिस अधीक्षक ने लाइन हाजिर कर दिया था। इसके बाद से चौकी पर कोई प्रभारी न होने से वादकारियों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। पुलिस चौकी शोपीस बनकर रह गई है। कुछ दिन तक चौकी पर हेड कांस्टेबल की तैनाती की गई थी। पर अब यहां कोई नहीं रहता। यह चौकी क्षेत्र अति संवेदनशील एरिया में बनी है। यहां से पशु तस्करी भी होती रहती है। क्षेत्र में एक बार पुलिस की गाड़ी में पशु तस्करों पिकअप से टक्कर मार दी थी। इसमें पुलिसवाले घायल हो गए थे। इस घटना के बाद पुलिस चौकी बनाई गई। इस संबंध में धानापुर थानध्यक्ष ने बताया की चौकी प्रभारी की नियुक्ति नहीं हुई है। हेड कांस्टेबल भी वीआईपी ड्यूटी में लगा है। लोगों की समस्याओं का निस्तारण धानापुर थाने से किया जा रहा है।