फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छे कर्म करने के लिए मुहूर्त देखने की कोई आवश्यकता नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अच्छे कार्य करने के लिए मुहूर्त नही देखना चाहिए। यदि कामना परक काम है तब तो मुहूर्त देखने की जरूरत है लेकिन अच्छे कर्म के लिए मुहूर्त देखना जरूरी नहीं है। बिना मुहूर्त देखे भी अच्छे कर्म करने पर लाभ प्राप्त होता है। यह बातें धानापुर क्षेत्र के बूढ़ेपुर गांव में चल रहे चतुर्मास यज्ञ के दौरान संत जीयर स्वामी ने कहीं। कहा कि कोई जरूरी नहीं है की भगवान को अंत में याद करेंगे। निर्वाण पुरूष को अपने मोह, संबंधियों व संसार से मुंह मोड़ कर परमात्मा के स्नेह की ओर अपने मन को लगा लेना चाहिए। कहा कि गलत लोगों के प्रभाव में आकर गलत मार्ग पर न चलें बल्कि स्वयं को ऐसा बनाएं कि आपके संग में रहकर गलत व्यक्ति सही मार्ग पर चलने लगे। यहीं जीतासन का मतलब है। दूसरी जीत स्वासन है। यदि कोई आपका अहित भी कर दे तो आप उसके अहित की कामना न करें। इस मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें