फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम का ताला तोड़ लाखों की सामग्री पर चोरों ने साफ किया हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर। थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बा चौराहे के समीप शुक्रवार की रात चोरों ने एक गोदाम का ताला तोड़कर लाखों रुपये का परचून का सामान चुरा ले गए। शनिवार की सुबह घटना की जानकारी मिलते ही गोदाम का स्वामी मौके पर पहुंच गया। पीड़ित दुकानदार ने स्थानीय थाने में चोरी की तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

थाने के समीप शहीद पार्क के ठीक सामने जगदीश मौर्या की परचून की दुकान है। दुकान के सामने शहीद पार्क के बगल में दुकानदार ने किराए पर गोदाम ले रखा है। गोदाम में वह परचून से संबंधित सामग्री रखते हैं। प्रतिदिन की भांति जगदीश शुक्रवार की देर शाम मे दुकान व गोदाम बंद कर घर चले गए। सुबह जब दुकान पर पहुंचे तो गोदाम का ताला टूटा देखकर दंग रह गए। वहीं हौसला बुलंद चोरों ने पास ही के देशी शराब के ठेका का भी ताला तोड़ने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए। चोरों की करतूत गोदाम के पास लगे सीसी कैमरे मेें कैद हो गई है। हालांकि चोरों ने पहचान मिटाने के लिए सीसी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया है। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि गोदाम में 10 बोरा चीनी, 15 बोरी अरहर की दाल, करीब आठ टिन सरसों का तेल, पांच टिन रिफाईंड तेल, आठ पेटी के करीब पाउच का सरसों तेल, पांच बोरी कपिला पशु आहार सहित अन्य सामग्री थी। उसके अनुसार सामग्रियों की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये थी। इस संबंध मे थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने कहा कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें