फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: विद्यालय के रसोई घर की कुंडी तोड़कर चोरी

विज्ञापन
नियामताबाद के रोहणा में स्कूल की टूटी कुंडी। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अलीनगर थाना क्षेत्र के रोहणा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में रविवार की रात चोरों ने किचन के दरवाजे की कुंडी तोड़कर गैस सिलिंडर समेत खाना बनाने का सामान पार कर दिया। सोमवार सुबह स्कूल पहुंचने पर चोरी की जानकारी हुई तो ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विश्वजीत को चोरी की जानकारी हुई तो वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने विद्यालय के प्रधानाध्यापक को घटना की सूचना दी। विद्यालय पहुंचने के बाद प्रधानाध्यापक की ओर से आगे की कार्रवाई की जाएगी। चोर किचन से गैस सिलेंडर, दो बगौना, दाल समेत खाना बनाने का अन्य सामान ले गए। अलीनगर थाना प्रभारी गगन राज सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया है। प्रारंभिक जांच में कुछ स्थानीय युवकों पर संदेह सामने आया है। जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें