पीडीडीयू नगर के डेरवा कला गांव में जयप्रकाश प्रजापति के घर मे सेंधमारी कर की गई चोरी।
- फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। अलीनगर थाना अंतर्गत भूपौली चौकी के डेरवा कला गांव में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने निजी स्कूल के अध्यापक के घर में सेंध लगाकर 25 हजार रुपये नकदी सहित डेढ़ लाख रुपये से अधिक मूल्य के गहने चुरा लिए। सुबह परिजन जगे तो चोरी का पता चला। गृहस्वामी की तहरीर पर पुलिस ने मौका मआयना किया। गांव निवासी शिवचंद प्रजापति निजी इंटर कॉलेज में अध्यापक हैं। बृहस्पतिवार की रात परिवार के लोग भोजन करने के बाद सोने चले गए। देर रात किसी वक्त चोर घर की बाहरी दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुस गए। सो रहे जयप्रकाश की जेब से पांच हजार निकाल लिए। बाद में कमरे का ताला तोड़ कर बाक्स में रखे 20 बीस हजार रुपये नकद, सोने की चेन, दो मंगलसूत्र, चांदी की पायल सहित अन्य गहने और कीमती साड़ियां व आवश्यक कागजात ले उड़े। सुबह जागने पर कमरे का ताला टूटा हुआ देख कर चोरी का पता चला। शोर सुनकर आस-पास के लोग भी एकत्र हो गए। घर से पांच सौ मीटर दूर खेत में बाक्स टूटा पड़ा मिला। गूहस्वामी शिवचंद की तहरीर पर पहुची पुलिस ने मौका मुआयना किया और चोरी की बाबत जानकारी हासिल की। शिवचंद ने बताया कि नकदी सहित डेढ़ लाख रुपये मूल्य के गहने चोरी हए हैं।