फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
डिग्घी गांव स्थित एक पेट्रोल पंप पर मंगलवार को युवक बाइक में पेट्रोल भरवाकर भाग गया था। दो हफ्ते बाद मंगलवार को लोगों ने उसे पकड़कर पहले पीटा और फिर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

तम्मागढ़ गांव निवासी सौरभ उपाध्याय कंदवा स्थित एक पेट्रोल पंप पर 15 दिनों पूर्व बाइक की टंकी फुल कराकर पैसे दिए बिना ही भाग गया था। मंगलवार को वह दोबारा उसी पेट्रोल पंप पर तेल लेने पहुंचा। पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने उसे पहचान लिया। जब पंप कर्मियों ने पैसे मांगे तो वह वहां से भाग गया। इसके बाद वह डिग्घी गांव के पेट्रोल पंप पर जाकर तेल भरवाकर भागने लगा।
पंप कर्मियों ने पीछाकर उसे पकड़ लिया। लोगों ने पहले उसको बुरी तरह पीटा और पुलिस को बुलाकर सौंप दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें