अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 16 निवासी हरीशचंद्र श्रीवास्तव(26) ने सोमवार को रस्सी के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को रस्सी से नीचे उतारा और थाने ले आई। जहां आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अलीनगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 16 निवासी डॉ. सुभाष का पुत्र हरीशचंद्र श्रीवास्तव(26) पड़ाव पर किसी के यहां प्राइवेट नौकरी करता था। सोमवार की सुबह उठने के बाद वह घर पर सामान्य तरीके से था। उसने नहा धोकर पूजा पाठ किया। इसके बाद अपने कमरे में जाकर फांस के फंदे पर झूलकर जान दे दी। कुछ देर बाद परिवार के लोग जब कमरे में पहुंचे तो हरीश को रस्सी से लटका देख उनके होश उड़ गये। बाद में लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को रस्सी से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय के लिए भेज दिया। इस संबंध में अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की रही है।