चंदौली। सकलडीहा रोड स्थित अटल ओवरब्रिज के नीचे मंगलवार को ट्रेन के आगे छलांग लगाकर युवक ने जान दे दी। देर शाम तक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक 30 वर्षीय युवक रेललाइन की दूसरी ओर काफी देर से खड़ा था। जैसे ही ट्रेन आते हुए दिखाई दी, उसने दौड़ कर छलांग लगा दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सदर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि युवक की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है।