फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पेड़ की डाली में फंदा लगाकर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर। स्थानीय थाना के मेढ़वा गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय परिसर के पेड़ की डाल में फंदा लगाकर युवक ने जान दे दी। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना का कारण नहीं पता चल पा रहा है।
विज्ञापन

मेढ़वा गांव में मंगलवार की भोर में ग्रामीण जब बाहर खेत की ओर टहलने निकले थे। इसी बीच कंपोजिट विद्यालय में पाकड़ के पेड़ की डाल में बंधे रस्सी के फंदे से युवक को लटकता देख लोग सकते में आ गए। शोरगुल सुनकर लोग पेड़ के पास पहुंचे और युवक को उतारा। युवक की पहचान गांव निवासी दीपक मौर्य उर्फ सोनू (32) पुत्र रामविलास मौर्या के रूप में हुई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजन पहुंच गए। परिजनों का रो रोकर हाल बेहाल हो गया। परिवार वालों के अनुसार युवक की चार वर्ष पूर्व शादी हुई थी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह ने बताया कि फंदे से लटक कर युवक ने आत्महत्या की है। अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें