फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मुख्यमंत्री विवाह योजना से गरीबों की दूर होने लगी चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। सदर विकास की ओर से सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम मुख्यालय स्थित एक लान में आयोजित किया गया। इसका शुभारम्भ विधायक रमेश जायसवाल ने किया। इस दौरान पूरे रीति-रिवाज के साथ 78 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। वर-वधू को विधायक समेत ब्लाक प्रमुख संजय सिंह बबलू, बीडीओ रक्षिता सिंह व अन्य अधिकारियों ने आशीर्वाद दिया। वहीं प्रमाण पत्र के साथ उपहार भेंट किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर पीडीडीयू नगर विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि गरीब बेटियों की शादी के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना संचालित की जा रही है। इसका लाभ गरीब बेटियों को मिल रहा है। कहा कि पहले बेटियों की शादी को लेकर माता-पिता चिंतित रहते थे, लेकिन सामूहिक विवाह योजना से उनकी चिता दूर होने लगी है। सदर ब्लाक प्रमुख संजय सिंह बबलू ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीब बेटियों की शादी को लेकर प्रतिबद्ध है। इसके लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में गरीब बेटियों के हाथ पीले किए जा रहे हैं। सदर विकास खंड अधिकारी रक्षिता सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक बेटियों की शादी पर 51 हजार रुपये खर्च कर रही है। इसमें 35 हजार रुपये बेटियों के खाते में भेजे जाते हैं। वहीं 10 हजार रुपये का उपहार दिया जाता है। इसमें पायल बिछिया, कंबल, वर-वधू के वस्त्र, डिनर सेट, कूकर, दीवाल घड़ी और ट्रालीबैग दिए जाते हैं। जबकि छह हजार रुपये जलपान, मंडप, साज-सज्जा आदि पर खर्च किए जाते हैं। इस मौके पर समाज कल्याण अधिकारी नागेंद मौर्य सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें